Nandu kashyap
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nandu kashyap, Health/Beauty, 107 gali no 3 jwala ngara shahdara, Delhi.
12/08/2026
भारतीय बौद्ध संघ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मेने अपना वकतव्य रखा इसके साथ ही, संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हमारा संकल्प है कि बौद्ध विचारधारा और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाए और समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना को और अधिक मजबूत किया जाए।
08/08/2026
भोलेनाथ की असीम कृपा से पावन श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर श्री गौरी शंकर कावड़ सेवा समिति जीटी रोड (रजि.) द्वारा आयोजित शिविर में पहुँचकर भगवान भोलेनाथ के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों का अभिवादन किया तथा उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का आशीर्वाद बनाए रखें।
30/07/2026
दिल्ली प्रदेश महामंत्री भाजपा आदरणीय बडे भाई मोहनलाल गिहारा जी को उत्तर पूर्वी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं
30/07/2026
ब्रह्ममुरारि सुरचित लिंगम्
निर्मल भासित शोभित लिंगम्॥
जन्मज दुःख विनाशक लिंगम्
तत् प्रणमामि सदाशिव लिंगम्॥
शिव अराधना के पवित्र श्रावण मास में आप सबपर महादेव की कृपा हो।
सबका मंगल हो,सबके बिगड़े कार्य बनें।
हर हर महादेव ।। 🚩 🔱
सीजीपीके प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं पर गंभीर चिंता एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता
लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और संगठन को संविधान के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन यदि किसी प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाए, किसी व्यक्ति, धर्म, संस्कृति, भारतीय सेना या सार्वजनिक संस्थाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियाँ की जाएँ, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया जाए अथवा पुलिसकर्मियों के साथ हिंसा और मारपीट की जाए, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन के विपरीत है। ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, उनके परिवार, भारतीय सेना, भारत की संस्कृति तथा किसी भी धर्म के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द को कमजोर करता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान, हिंसा और अशोभनीय भाषा किसी भी स्थिति में उचित नहीं मानी जा सकती।
यदि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई, उन पर हमला किया गया या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। उनके साथ हिंसा करने वालों की निष्पक्ष पहचान कर उनके विरुद्ध विधि के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
साथ ही, यदि किसी प्रदर्शन का आयोजन किसी संगठन या आयोजकों के नेतृत्व में किया गया था, तो घटना की जाँच के दौरान आयोजकों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारी की भी निष्पक्ष जाँच होना आवश्यक है। यदि जाँच में यह पाया जाता है कि आयोजकों द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही हुई, हिंसा को बढ़ावा दिया गया या किसी प्रकार की कानूनी जिम्मेदारी बनती है, तो उनके विरुद्ध भी कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। कानून के समक्ष सभी समान हैं और उत्तरदायित्व का निर्धारण तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर होना चाहिए।
ऐसी घटनाओं में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुरूप प्रभावी और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संगठन इस प्रकार की हिंसा, अभद्रता, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का दुस्साहस न कर सके। कानून का निष्पक्ष और दृढ़ अनुपालन ही लोकतंत्र तथा सामाजिक सौहार्द की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।
भारत की लोकतांत्रिक परंपरा संविधान, कानून, शांति, संवाद और परस्पर सम्मान पर आधारित है। हिंसा, घृणा, अपमानजनक भाषा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना किसी भी आंदोलन की वैधता और नैतिक शक्ति को कमजोर करता है। इसलिए आवश्यक है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच हो तथा दोषियों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
नन्दकिशोर(नन्दू)कश्यप
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा
वाइस चेयरमैन स्कूल मैनेजमेंट कमिटी
16/07/2026
ज्वाला नगर में आयोजित सहायता शिविर के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को SIR फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया गया। अनेक लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों तथा संबंधित जानकारी के बारे में मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपना आवेदन पूरा कर सकें।
ऐसे प्रयासों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक आवश्यक सहायता पहुँचाने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
11/07/2026
भारतीय बौद्ध संघ द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी श्रध्देय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वी जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय बोर्ड के सदस्य डा.सत्यनारायण जटिया जी,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद श्रीमती अलका गुर्जर जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय मिश्रा जी, राष्ट्रीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष भंते डाॅ. संघप्रिय राहुल जी एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री श्री राजकुमार आनंद जी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कार्यक्रम में उपस्थित हो अपनी सहभागिता सुनिचित की
ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को महान विभूतियों के आदर्शों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
08/07/2026
SIR (special intensive revision) मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरिक्षण का कार्य प्रतिदिन अपनी समिति के BLO और ख़ुद BLA 2 होने के नाते साथ मिलकर कार्य करवाते हुए ।
BJP Delhi CMO Delhi
06/07/2026
बड़े भाई आदरणीय अधिवक्ता जगदीप गौतम जी को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई
21/06/2026
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) होस्टल में व्यवस्था की दृष्टि से रहना हुआ जहा पंच तीर्थ रविदास यात्रा पंजाब से चल कर दिल्ली आ रही है आये हुए अतिथियो की रहने ,'खानेपीने स्वागत , योगा , की व्यवस्था का कार्य अनुसूचित जाति मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा जी नेतृत्व मे किया जा रहा है
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
107 Gali No 3 Jwala Ngara Shahdara
Delhi
110032